जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.72 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 20 फरवरी अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 82.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और रुपये की तेजी को इसने सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की तेजी के साथ 82.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.62 के उच्चस्तर और 82.74 के निचले स्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 103.90 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 83.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक की गिरावट के साथ 60,691.54 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 624.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई