जरुरी जानकारी | रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नरम परिदृश्य से भारतीय रुपये को मदद मिली और सोमवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, आठ नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नरम परिदृश्य से भारतीय रुपये को मदद मिली और सोमवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.25 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 73.98 की ऊंचे स्तर पर और 74.25 के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.46 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 'दिवाली बलिप्रतिपदा' के मौके पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा।

छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती का अनुमान लगाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 94.28 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 477.99 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 60,545.61 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 151.75 अंक या 0.85 प्रतिशत उछलकर 18,068.55 पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा एक प्रतिशत की तेजी के साथ 83.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट