जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे चढ़कर 81.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बॉन्ड बिकवाली के चलते विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 81.56 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 जनवरी बॉन्ड बिकवाली के चलते विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 81.56 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.73 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 81.52 के ऊपरी तथा 81.82 के निचले स्तर को छुआ।

भारतीय मुद्रा अंत में अपने पिछले बंद भाव से 18 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.56 पर बंद हुई। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.74 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन में बॉन्ड की बिक्री से विदेशी प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतो में नरमी से बुधवार को भारतीय रुपये में तेजी का रुख रहा।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि एफआईआई की निकासी और अमेरिकी डॉलर में सुधार के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई।

चौधरी ने आगे कहा कि अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले कारोबारियों के अपने सौदे काटने के कारण डॉलर में वृद्धि हुई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 103.30 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 9.98 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,105.50 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 18.45 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 17,895.70 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,109.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस