जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद हुआ।
मुंबई, आठ जून रुपया सोमवार को आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद हुआ।
मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक बैंकों एवं निर्यातकों की डॉलर खरीद बढ़ने के साथ-साथ कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरती कीमतों के बीच रुपये में यह बढ़त थम गयी।
हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख, कारोबारी गतिविधियों के दोबारा शुरू होने और विदेशी पूंजी प्रवाह ने रुपये को बल दिया।
सोमवार सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 75.59 पर खुला और अंत में पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त लिए 75.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.58 पर बंद हुआ था।
कारोबारी सत्र के दौरान दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.50 रुपये तक मजबूत हुआ और 75.64 रुपये तक नीचे गिरा भी।
आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 97.61 करोड़ रुपये की लिवाली की।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.97 प्रतिशत बढ़कर 42.71 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)