जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के साथ बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़े आने से बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 82.10 के भाव पर पहुंच गया।

मुंबई, 14 जून प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के साथ बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़े आने से बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 82.10 के भाव पर पहुंच गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.28 प्रति डॉलर पर खुला और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच कारोबार के अंत में 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 15 पैसे की मजबूती दर्ज की गई। दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.08 प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छुआ और यह 82.32 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.25 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कंपनियों के निवेश से जुड़ी खबरों और सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार के कारण भारतीय रुपया एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।’’

चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर ने भी रुपये का समर्थन किया, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में आए कुछ सुधार ने तेज लाभ को सीमित कर दिया।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत गिरकर 103.15 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.09 प्रतिशत बढ़कर 75.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 85.35 अंक की तेजी के साथ 63,228.51 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,714.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें