जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 79.76 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरती कीमत को लेकर परेशान रुपया सोमवार को 14 पैसे की तेजी के साथ 79.76 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, 25 जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरती कीमत को लेकर परेशान रुपया सोमवार को 14 पैसे की तेजी के साथ 79.76 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.86 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 79.70 के ऊंचे और 79.87 के निचले स्तर को भी छुआ।

हालांकि, कारोबार के अंत में रुपया 79.76 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ जो पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 14 पैसे की मजबूती दिखाता है। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.90 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत गिरकर 106.32 पर रहा। इससे भी रुपये को थोड़ा समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.25 प्रतिशत बढ़कर 104.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के मुताबिक, भारतीय रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कारोबारी सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की है। इसमें कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और क्षेत्रीय मुद्राओं में आई मजबूती का भी योगदान रहा।

परमार ने कहा, ‘‘इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की अहम बैठक होने वाली है जिसमें ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी किए जाने का अनुमान बाजार ने लगाया हुआ है।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये को 79.30 के स्तर पर समर्थन है और 80.10 के करीब उसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 675.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू