जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 82.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 82.60 पर बंद हुआ।

मुंबई, 26 मई विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 82.60 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रहने से रुपये की तेजी पर थोड़ा विराम लगा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 के भाव पर खुला और उतार-चढ़ाव के बीच 82.60 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन पहले के बंद भाव की तुलना में रुपये में 12 पैसे की बढ़त दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 82.56 के ऊपरी स्तर और 82.73 के निचले स्तर पर भी आया।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.72 के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “भारतीय मुद्रा ने घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच अपने साप्ताहिक नुकसान की भरपाई कर ली।”

दुनिया की छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 104.04 पर रहा। डॉलर का 104 अंक से ऊपर रहना सुरक्षित निवेश के तौर पर उसकी अहमियत को दर्शाता है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 76.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

तीस शेयरों पर बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 629.07 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 62,501.69 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.20 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 18,499.35 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की लिवाली जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 350.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट