जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा डॉलर की नरमी के कारण शुक्रवार को अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे बढ़कर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह बंद का शुरुआती आंकड़ा है।

मुंबई, 17 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा डॉलर की नरमी के कारण शुक्रवार को अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे बढ़कर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह बंद का शुरुआती आंकड़ा है।

रुपये ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की। हालांकि उथल पुथल भरे कारोबार में उसने जल्दी ही वापसी की और अंतत: पिछले दिवस की तुलना में 16 पैसे बढ़कर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

बृहस्पतिवार को रुपया 75.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.98 के उच्च और 75.25 के निचले स्तर के दायरे में रहा।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चीन के व्यापार संबंधों पर कड़ी नज़र रखी और यह सावधानी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को सीमित करेगी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 96.22 पर आ गया।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 306.35 अंकों की बढ़त के साथ 36,778.03 पर और एनएसई का निफ्टी 89.20 अंकों की तेजी के साथ 10,829.15 पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 1,091.08 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक कच्चा तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.67 प्रतिशत गिरकर 43.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड