जरुरी जानकारी | रुपया स्थिर रुख के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मासांत की मांग तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार रुपया स्थिर रुख के साथ खुला।

मुंबई, 28 फरवरी अमेरिकी मुद्रा की मासांत की मांग तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार रुपया स्थिर रुख के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल के दाम 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। इससे भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला और फिर एक पैसे की बढ़त के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया मंगलवार को 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.90 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,509.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

अनुराग

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: हरारे में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगा बारिश का दौर, IMD ने पुणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'; चेक करें चेतावनी वाले जिले