जरुरी जानकारी | रुपया 81.78 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.78 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

मुंबई, आठ मई कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.78 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर की कमजोरी तथा घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये में आया सुधार कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से फीका पड़ गया। इससे रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.76 प्रति डॉलर के भाव पर सकारात्मक रुख लिए खुला, लेकिन बाद में इसका शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.70 के उच्चस्तर तक गया और 81.82 के निचले स्तर तक आया।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 101.13 रह गया।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से आज रुपया कमजोर रहा। हालांकि, डॉलर में कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजारों के मजबूत रहने से रुपये का नुकसान सिमट गया और यह स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 709.96 अंक की तेजी के साथ 61,764.25 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 777.68 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं लाभार्थी सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें