जरुरी जानकारी | रुपये में तेजी थमी, प्रति डालर 74.05 पर 17 पैसे नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी विनिमय बाजार रुपये में पांच सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया और अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 पर बंद हुई।

मुंबई, 27 नवंबर शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी विनिमय बाजार रुपये में पांच सत्रों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया और अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सितंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों को जारी किये जाने के पहले कारोबारियों ने थोड़ा सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.80 पर खुला। दिन में 73.76 के उच्च स्तर और 74.07 के निम्न स्तर को छूने के बाद रुपये का विनिमय दर अंत में 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर तहन पैसे की तेजी के साथ 73.88 रुपये प्रति डॉलर था।

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.95 रह गया।

घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 110.02 अंक घटकर 44,149.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलिया निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उनकी ओर से बृहस्पतिवार को निवल 2,027.31 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की गयी। कच्चे तेल के बाजार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 48.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू