जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 79.78 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख तथा कच्चे तेल कीमतों की मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और मंगलवार को यह डॉलर के मुकाबले स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 26 जुलाई अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख तथा कच्चे तेल कीमतों की मजबूती के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और मंगलवार को यह डॉलर के मुकाबले स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.73 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 79.72 के उच्चस्तर और 79.81 के निचले स्तर को भी छुआ।

हालांकि, कारोबार के अंत में रुपया 79.78 (अस्थायी) के भाव पर अपरिवर्तित बंद हुआ। सोमवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त को दर्शाता 79.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 106.81 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.71 प्रतिशत बढ़कर 106.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय बाजार से निकासी जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 844.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 497.73 अंक की गिरावट के साथ 55,268.49 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\