जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की निकासी से रुपया 76.51 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तीव्र गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में नरमी रहने से सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लगभग स्थिर बंद हुआ।

मुंबई, दो मई वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तीव्र गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में नरमी रहने से सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लगभग स्थिर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रहने और विदेशी कोषों की भारतीय बाजार से निकासी जारी रहने से भी रुपये में कमजोरी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ी बढ़त के साथ 76.48 के भाव पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए 76.35 तक का स्तर छू लिया था।

लेकिन दोपहर के बाद इसमें गिरावट का रुख देखने को मिला और घरेलू बाजारों के असर में यह अपनी मजबूती गंवा बैठा। कारोबार के दौरान रुपया 76.35 के ऊपरी स्तर और 76.51 के निचले स्तर पर भी रहा।

कारोबार के अंत में यह 76.51 के भाव पर बंद हुआ जो एक पैसे की मामूली गिरावट को दर्शाता है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.61 प्रतिशत गिरकर 104.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 प्रतिशत बढ़कर 103.37 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजारों में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 84.88 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,975.99 अंक पर रहा। वहीं एनएसई निफ्टी में 33.45 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 3,648.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू