जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे फिसलकर 75.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों के सुरक्षित पनाहगाह की ओर रुख करने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे फिसलकर 75.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

मुंबई, 17 फरवरी भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों के सुरक्षित पनाहगाह की ओर रुख करने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे फिसलकर 75.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 पर खुला। बाद में यह गिरकर 75.18 प्रति डॉलर पर आ गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे टूटकर 75.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.80 पर पहुंच गया। वही वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू मुद्रा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को सख्त करने की अटकलों और भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच डॉलर की मांग के चलते 75 के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब संघर्ष कर रही है।’’

इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स 104.67 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर 57,892.01 अंक पर बंद हुआ। वही निफ्टी 17.60 अंक या 0.01 प्रतिशत घटकर 17,304.60 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\