जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रूपया चार पैसे फिसलकर 79.66 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे फिसलकर 79.66 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 12 अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे फिसलकर 79.66 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.67 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.63 के उच्चस्तर और 79.72 के निचले स्तर तक गया। अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 79.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी बृहस्पतिवार को रुपया 37 पैसे गिरकर 79.62 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जैसे प्रमुख घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है। इसलिए रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 105.36 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 100.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.18 अंक की तेजी के साथ 59,462.78 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,298.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू