जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर खिसका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों की तेजी से रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 17 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों की तेजी से रुपये में यह गिरावट आई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.79 पर खुला लेकिन दिन के कारोबार में यह 81.89 रुपये के निचले स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 12 पैसे टूटकर 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा विनिमय एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से लगातार दूसरे दिन रुपये में गिरावट आई है।

सोमैया ने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागियों ने बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति आने से पहले सतर्क रुख अपनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि जापानी केंद्रीय बैंक नीतिगत मोर्चे पर आक्रामक रुख को कायम रख सकता है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 102.40 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत चढ़कर 84.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 562.75 अंक की तेजी के साथ 60,655.72 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 211 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड