जरुरी जानकारी | बजट, फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले रुपया 36 पैसे लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में देश का निर्यात सुस्त रहने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने का अनुमान लगाए जाने के बाद मंगलवार को रुपये पर दबाव कायम हो गया और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे लुढ़ककर 81.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 31 जनवरी वर्ष 2022-23 की आर्थिक समीक्षा में देश का निर्यात सुस्त रहने तथा चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ने का अनुमान लगाए जाने के बाद मंगलवार को रुपये पर दबाव कायम हो गया और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे लुढ़ककर 81.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बुधवार को आने वाले केंद्रीय बजट और फेडरल रिजर्व के नीतिगत घोषणा से पहले विदेशी पूंजी की निकासी होने और घरेलू शेयर बाजार में नरमी से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.61 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82 प्रति डॉलर से नीचे लुढ़क गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 36 पैसे लुढ़ककर 81.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.58 के दिन के उच्च स्तर और 82.07 के निम्न स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 102.43 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.18 प्रतिशत घटकर 83.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले और 2023-24 के आम बजट के लिए तैयार हैं।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि निर्यात में स्थिरता रहने और बाद में चालू खाते के घाटे के बढ़ने के कारण भारतीय रुपय का मूल्य दबाव में रह सकता है।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 49.49 अंक की मामूली तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,7439.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान