जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे फिसलकर 79.87 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 31 पैसे लुढ़क कर 79.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, दो सितंबर आयातकों की मजबूत डॉलर मांग तथा एशियाई मुद्राओं में गिरावट के अनुरूप अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 31 पैसे लुढ़क कर 79.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.63 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 79.61 और 79.83 के के दायरे में रहने के बाद अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 31 पैसे फिसलकर 79.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये का पिछला बंद भाव 79.56 प्रति डॉलर था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय मुद्राओं से संकेत लेते हुए डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ। जोखिम नहीं लेने की मंशा तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का भी स्थानीय मुद्रा पर प्रभाव पड़ा।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.32 रह गया।

कच्चे तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक एवं अन्य उत्पादकों की बैठक से पहले वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 36.74 अंक की तेजी के साथ 58,803.33 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू