जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे टूटकर 83.08 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 83.08 प्रति डॉलर के अपले सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और विदेशों में डॉलर का सशक्त होना है।

मुंबई, 14 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 83.08 प्रति डॉलर के अपले सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और विदेशों में डॉलर का सशक्त होना है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.04 के भाव पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.94 के उच्च स्तर और 83.11 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 83.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का सबसे निचला स्तर है।

इसके साथ अपने पिछले बंद भाव से रुपये में 26 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों के नरम पड़ने और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये में गिरावट आई। भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) भी अनुमान की तुलना में धीमी गति से बढ़ा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.85 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत घटकर 86.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 79.27 अंक चढ़कर 65,401.92 अंक पर बंद हुआ जबकि एनएसई का सूचकांक निफ्टी 6.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,434.55 अंक पर रहा।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 3,073.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें