जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे लुढ़कते हुए 80.98 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खिसका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के लगातार मजबूत बने रहने और निवेशकों के बीच जोखिम से दूर रहने की प्रवृत्ति हावी रहने से शुक्रवार को रुपया 19 पैसे गिरकर 80.98 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 सितंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के लगातार मजबूत बने रहने और निवेशकों के बीच जोखिम से दूर रहने की प्रवृत्ति हावी रहने से शुक्रवार को रुपया 19 पैसे गिरकर 80.98 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया डॉलर के आगे पहली बार 81 रुपये का स्तर भी पार कर गया। एक समय रुपया 81.23 के स्तर तक लुढ़क गया था।

हालांकि बाद में रुपये की स्थिति थोड़ी सुधरी और कारोबार के अंत में यह 80.98 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपये में 19 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को रुपया एक ही दिन में 83 पैसे का गोता लगाते हुए 80.79 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर रहा था।

यह लगातार तीसरा दिन रहा जब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी गई। इन तीन दिनों में रुपये की कीमत 124 पैसे प्रति डॉलर तक गिर चुकी है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि यूक्रेन में हालात बिगड़ने की आशंका और अमेरिका एवं ब्रिटेन में ब्याज दरें बढ़ाए जाने से रुपये पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की स्थिति मजबूत होने और घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहने से भी रुपया दबाव में आया है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.72 प्रतिशत चढ़कर 112.15 पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, "इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार नए निचले स्तर की तरफ बढ़ा है। हालांकि दुनिया की अधिकतर मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले दबाव का रुख बना हुआ है।"

सोमैया ने कहा, "हमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 80.40 और 81.20 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।"

घरेलू मोर्चे पर शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का जोर रहा है और दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 1,020.80 अंक का गोता लगाते हुए 58,098.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 302.45 अंक की भारी गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर खिसक गया।

घरेलू बाजारों से विदेशी संस्थागत निवेशक भी बिकवाल बने हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,509.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.98 प्रतिशत गिरकर 88.67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू