जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 85.53 पर बंद हुआ। दुनिया की प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के साथ रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 11 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 85.53 पर बंद हुआ। दुनिया की प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के साथ रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों के अनुसार, हालांकि, बृहस्पतिवार को खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक बाजार से दूर रहे और रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.53 पर खुला। यह कारोबार के दौरान 85.42 के उच्चतम स्तर और 85.56 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 85.53 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की तेजी है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये में सकारात्मक कारोबार हुआ... इसे एफआईआई और डीआईआई की सतत लिवाली गतिविधियों से समर्थन मिला, जबकि डॉलर सूचकांक स्थिर रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने आगे की बढ़त पर अंकुश लगाया, लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये में मजबूती बनी रही। रुपये के 85.25 से 85.85 के बीच कारोबार करने का अनुमान है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 99.04 पर रहा।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘सुस्त और कम कारोबार आकार वाले सत्र में रुपया 85.42 तक चढ़ा, फिर इसमें गिरावट आई... हर कोई अमेरिका-चीन प्रतिनिधिमंडल द्वारा तय रूपरेखा के विवरण का इंतजार कर रहा है।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.09 प्रतिशत घटकर 66.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 123.42 अंक बढ़कर 82,515.14 अंक पर रहा, जबकि निफ्टी 37.15 अंक की तेजी के साथ 25,141.40 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 446.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी