जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग बढ़ने से भारतीय मुद्रा पर निरंतर दबाव बना रहा जिससे अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 नवंबर आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग बढ़ने से भारतीय मुद्रा पर निरंतर दबाव बना रहा जिससे अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 74.63 पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया ऊंचे में 74.47 और नीचे में 74.71 के छूने के बाद अंत में महज दो पैसे बढ़कर 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: दिवाली पर मोदी सरकार ने लिया एक और फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा.

बृहस्पतिवार को रुपया 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 92.82 अंक रहा।

यह भी पढ़े | Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना से आपकी लाडली का भविष्य होगा सिक्योर, जानें स्किम से जुड़ी सभी बातें.

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 85.81 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 43,443 अंक पर

बंद हुआ।

शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को निवल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये की शेयर खरीद की।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.60 प्रतिशत गिरकर 43.27 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी