जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 74.30 के स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हासिल की गई कुछ बढ़त को बाद में गंवा दिया, हालांकि घरेलू शेयरों के सकारात्मक रुख और विदेश कोषों की आवक बनी रहने के कारण भारतीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 74.30 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई।

मुंबई, 26 अगस्त रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हासिल की गई कुछ बढ़त को बाद में गंवा दिया, हालांकि घरेलू शेयरों के सकारात्मक रुख और विदेश कोषों की आवक बनी रहने के कारण भारतीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 74.30 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.34 पर खुला और दिन का कारोबार खत्म होने पर 74.30 के स्तर पर बंद हुआ, जो मंगलवार के बंद भाव 74.33 के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.24 का ऊपरी स्तर और 74.46 का निचला स्तर देखा।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.07 पर रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,481.20 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 45.87 डालर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड