जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में जारी लिवाली और विदेशी निधियों के सतत प्रवाह के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 (अस्थाई) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 14 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में जारी लिवाली और विदेशी निधियों के सतत प्रवाह के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 (अस्थाई) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़े आने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बीच सुबह रुपया, प्रति डालर 73.62 पर खुला। कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे ऊंचा रहकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर दो पैसे बढ़कर 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रही थी।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.56 अंक रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार