जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.46 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच मंगलवार को रुपया दिन के उच्चस्तर से फिसल गया। हालांकि, अंत में यह तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती से रुपया अपने उच्चस्तर पर टिक नहीं पाया।

मुंबई, 23 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच मंगलवार को रुपया दिन के उच्चस्तर से फिसल गया। हालांकि, अंत में यह तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती से रुपया अपने उच्चस्तर पर टिक नहीं पाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.36 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 72.31 प्रति डॉलर के दिन के उच्चस्तर तक गया। यह 72.46 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

अंत में रुपया तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त से 90.15 पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर बिकवाली तथा निर्यातकों की कवरिंग से मंगलवार को रुपये में मामूली बढ़त रही।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक गिरकर 89.94 के अपने एक माह के निचले स्तर पर आ गया। इससे भी रुपये को समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\