जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे बढ़कर 83.43 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में स्थिरता और घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के बीच मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 83.43 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, 25 जून कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में स्थिरता और घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के बीच मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 83.43 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये पर दबाव पड़ा और इसका लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.46 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और सत्र के दौरान 83.41 के ऊपरी और 83.48 के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में रुपया 83.43 पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 83.47 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि रुपया थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा क्योंकि मजबूत घरेलू बाजार और नरम अमेरिकी डॉलर से इसे समर्थन मिल सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और भू-राजनीतिक तनाव इसे सीमित कर सकते हैं।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपये का हाजिर विनिमय भाव 83.20 रुपये से 83.65 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 105.50 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत गिरकर 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक उछलकर 78,053.52 के नए शिखर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 183.45 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 23,721.30 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट