जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर 74.82 रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे चढ़कर 74.82 रुपये प्रति डालर तक पहुंच गया। दुनिया की कुछ प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का रुख जारी रहने से रुपये में मजबूती रही।

मुंबई, 11 अगस्त अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे चढ़कर 74.82 रुपये प्रति डालर तक पहुंच गया। दुनिया की कुछ प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का रुख जारी रहने से रुपये में मजबूती रही।

कारोबार की शुरुआत में डालर के समक्ष रुपये की विनिमय दर 74.83 रुपये प्रति डालर रही। इसके कुछ देर बाद यह और मजबूत होकर 74.82 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस भाव पर यह पिछले दिन के बंद भाव 74.90 रुपये प्रति डालर के मुकाबले आठ पैसे मजबूती में रहा।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मकाबले डालर की मजबूती का आकलन करने वाला डालर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 93.52 अंक रह गया।

विदेशी मुद्रा डीलर का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी मुद्रा कोषों का निवेश जारी रहने से रुपये को मजबूती मिली है। शेयर बाजारों के अस्थाई आकड़ों के मुताबिक विदेशी कोषों ने सोमवार को भारतीय बाजारों में 302.88 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

बहरहाल, कारोबारियों की नजर आज शाम जारी होने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों पर रहेगी।

इस बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.47 प्रतिशत बढ़कर 45.20 डालर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट