जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह के बीच बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, छह दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह के बीच बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

निवेशकों के भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सतर्क रहने से रुपये ने सीमित दायरे में ही कारोबार किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.35 पर खुला। इसके बाद यह 83.37 से 83.29 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 83.32 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.37 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.97 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,223.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी