जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उव्व ज्स्तर 72.99 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तेजी बनी रही। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश के बीच बृहस्पतिवार को उसके मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उच्च्तम स्तर 72.99 पर बंद हुआ।

मुंबई, 21 जनवरी रुपये में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तेजी बनी रही। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश के बीच बृहस्पतिवार को उसके मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उच्च्तम स्तर 72.99 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर ऊंचा खुला और दिन के कारोबार के दौरान 72.93 के उच्च स्तर को छू गया लेकिन कारोबार के अंतिम दौर में रुपये का लाभ कुछ कम हो गया। अंत में रुपया छह पैसे की तेजी दर्शाता 72.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये का यह स्तर एक सितंबर 2020 के बाद सबसे ऊंचा है।

बुधवार को रुपया 73.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत गिरकर 90.19 रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,289.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत घटकर 55.59 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड