जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 76.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय मुद्राओं और घरेलू बाजार में सुधार के कारण मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 76.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर पहुंच गया।

मुंबई, 26 अप्रैल क्षेत्रीय मुद्राओं और घरेलू बाजार में सुधार के कारण मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 76.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने बताया कि चीन में कोविड-19 महामारी के प्रसार के कारण लगाए गए प्रतिबंधों और अमेरिका में ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि की आशंकाओं के कारण घरेलू मुद्रा में लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.48 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला। कारोबार के दौरान रुपया 76.43 के उच्चतम और 76.69 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया और अंत में चार पैसे बढ़त लेकर 76.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘लगातार दो दिन गिरने के बाद क्षेत्रीय मुद्राओं और घरेलू बाजार में सुधार के कारण रुपये में आज मजबूती दर्ज की गई। कच्चे तेल और जिंसों की कीमतों में गिरावट तथा एलआईसी के आईपीओ से घरेलू बाजार में निवेश की उम्मीदों से भी रुपये को समर्थन मिला।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 776.72 अंक उछलकर 57,356.61 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 246.85 अंक की वृद्धि के साथ 17,200.80 अंक पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट लेकर 101.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 की मजबूती के साथ 101.81 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू