जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 83.89 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के कारण आई है।

मुंबई, 29 अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे मजबूत होकर 83.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के कारण आई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति के आंकड़ों से संकेतों का इंतजार कर रहा है। फेडरल रिजर्व के निर्णय को प्रभावित करने की क्षमता होने के कारण ये आंकड़े महत्वपूर्ण है। अमेरिका का शीर्ष बैंक सितंबर की बैठक में नीतिगत दर में कटौती पर विचार कर सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.92 प्रति डॉलर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.84 प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 83.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की बढ़त है।

पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने और नए एफआईआई निवेश की उम्मीदों के कारण आज भारतीय रुपया सात पैसे मजबूत हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, सकारात्मक अमेरिकी डॉलर ने तेज बढ़त को रोक दिया। मासांत के निवेश के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।’’

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद से रुपये में तेजी आई और इसने रुपये को 84.00 से नीचे गिरने से रोका।

उन्होंने कहा, ‘रुपये में तेजी 84.00 के आसपास मजबूत मांग के कारण बनी हुई है, तथा 83.75 पर प्रतिरोध देखा जा रहा है। रुपये के 84.00-83.70 के बीच सकारात्मक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 101.20 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत घटकर 78.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.05 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 82,134.61 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 99.60 अंक की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,259.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी