जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 74.36 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक बाजार धारणा के बीच बृहस्पतिवार को रुपये में तेजी लौट आई तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 40 पैसे चढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

मुंबई, पांच नवंबर घरेलू और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक बाजार धारणा के बीच बृहस्पतिवार को रुपये में तेजी लौट आई तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 40 पैसे चढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर जानें कांग्रेस-LJP और RJD ने क्या दी प्रतिक्रिया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.35 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.25 रुपये के उच्च स्तर और 74.41 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे ऊंचा रहकर 74.36 पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को 35 पैसे की भारी गिरावट के साथ 10 सप्ताह के निचले स्तर 74.76 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 93.20 पर रहा।

इस बीच वैश्विक तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.75 प्रतिशत गिरकर 40.92 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू