जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये की मजबूती को प्रभावित किया जिसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में रहा।

मुंबई, 29 अप्रैल विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये की मजबूती को प्रभावित किया जिसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.62 पर खुला और फिर सीमित दायरे में बढ़ा। शुरुआती सौदों में रुपये ने 76.53 के उच्च स्तर और 76.63 के निचले स्तर को भी छुआ।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट के साथ 76.61 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये की गिरावट थम गई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़कर 107.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 103.48 पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू