जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे घटकर 73.02 रुपये प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा अधिक होने और उधारी बढ़ने का अनुमान व्यक्त करने के कारण राजकोषीय चिंताओं के बढ़ने की वजह से सोमवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक फरवरी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा अधिक होने और उधारी बढ़ने का अनुमान व्यक्त करने के कारण राजकोषीय चिंताओं के बढ़ने की वजह से सोमवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में डॉलर मजबूत होने और तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी रुपए की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि शेयर बाजार की तेजी के कारण रुपये की गिरावट पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.89 पर खुला। कारोबार के दौरान 72.84 के उच्च स्तर और 73.15 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे टूटकर 73.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपये की विनिमय दर 72.96 रुपये प्रति डॉलर थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 90.78 हो गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति आने से पहले काराोबारियों ने सतर्कता का रुख बनाये रखा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 2,314.84 अंक की तेजी के साथ 48,600.61 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 5,930.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया