जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, 17 पैसे बढ़कर 86.53 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया और कारोबार के अंत में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने की वजह से रुपये में यह तेजी देखी गई।

मुंबई, 14 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया और कारोबार के अंत में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने की वजह से रुपये में यह तेजी देखी गई।

वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.57 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 86.45 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 86.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त है।

रुपये में सोमवार को एक सत्र में करीब दो साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और यह 66 पैसे के नुकसान के साथ 86.70 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

रुपया 30 दिसंबर को 85.52 के स्तर पर बंद होने के बाद से पिछले दो सप्ताह में एक रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देख चुका है। रुपया पहली बार 19 दिसंबर, 2024 को 85 प्रति डॉलर के पार गया था।

मिराए एसेट शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में मामूली बढ़त और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘ व्यापारी आज अमेरिका से आने वाले पीपीआई (उत्पादक मूल्य सूचकांक) आंकड़ों और कल अमेरिका से आने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपये के हाजिर मूल्य के 86.40 से 86.85 के दायरे में रहने के आसार हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.38 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 169.62 अंक चढ़कर 76,499.63 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 90.10 अंक की बढ़त के साथ 23,176.05 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 8,132.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल