जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर सात पैसे की तेजी के साथ 77.47 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 77.79 से उबरता हुआ सात पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 17 मई घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 77.79 से उबरता हुआ सात पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.67 पर कमजोर खुला तथा निराशाजनक वृहद आर्थिक आंकड़े सामने आने के बाद दिन में कारोबार के सबसे निचले स्तर 77.79 प्रति डॉलर पर आ गया।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के कारण रुपये में सुधार का दौर लौटा और कारोबार के अंत में रुपया 77.48 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 77.55 रुपये से सात पैसे की तेजी को दर्शाता है। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार सोमवार को बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत गिरकर 103.75 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.74 प्रतिशत बढ़कर 115.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई के चलते थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में 15.08 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई है। इसका मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं, ईंधन और अन्य जिंसों की कीमतों का बढ़ना है। इसके कारण रिजर्व बैंक को आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दर में वृद्धि का फैसला लेना पड़ सकता है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,344.63 अंक की तेजी के साथ 54,318.47 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,788.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू