जरुरी जानकारी | रुपया निचले स्तर से उबरा, नौ पैसे चढ़कर 87.50 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले बंद भाव से नौ पैसे सुधरकर 87.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, सात फरवरी बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले बंद भाव से नौ पैसे सुधरकर 87.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.25 प्रतिशत कर दिया। मई 2020 के बाद यह पहली कटौती थी और करीब ढाई साल के बाद पहली बार इसमें बदलाव किया गया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.57 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने डॉलर के मुकाबले 87.33 के उच्च स्तर तथा 87.57 के निचले स्तर को छुआ। रुपया अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की तेजी दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर 87.59 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें कमजोर घरेलू बाजारों और आयातकों की ओर से डॉलर की मांग आने से रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते रहने की आशंका है। अमेरिकी व्यापार शुल्कों को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति भी रुपये पर दबाव डाल सकती है।’’

चौधरी ने कहा कि रेपो दर में कटौती कर इसे 6.5 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया जाना बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में इस कदम से बाजार के रुख में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.64 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 197.97 अंक की गिरावट के साथ 77,860.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 43.40 अंक की गिरावट के साथ 23,559.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बााजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 470.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड