जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को 12 पैसे टूटकर 72.55 (अनंतिम) पर बंद हुई। घरेलू शेयर बाजारों में बड़े स्तर पर बिकवाली और वैश्विक कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर रुपये पर पड़ा।

मुंबई, 24 मार्च अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को 12 पैसे टूटकर 72.55 (अनंतिम) पर बंद हुई। घरेलू शेयर बाजारों में बड़े स्तर पर बिकवाली और वैश्विक कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी के बीच वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 72.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.51 से 72.69 के दायरे में घूमा।

अंत में यह 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 871.13 अंक की गिरावट के साथ 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\