जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर निवेशक जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं, इससे रुपये की धारणा पर भी असर पड़ा।

मुंबई, दो नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर निवेशक जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं, इससे रुपये की धारणा पर भी असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.40 पर खुला और आगे अधिक गिरावट के साथ अंत में डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

सत्र के दौरान, रुपये में 74.28 रुपये के उच्चतम स्तर और 74.45 रुपये के निम्नतम स्तर के बीच घट-बढ़ हुई।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे घटकर दो महीने के निचले स्तर 74.10 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

ईद-ए-मिलाद के कारण शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चितता के माहौल का असर निवेशकों की धारणा पर हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक, 0.23 प्रतिशत बढ़कर 94.25 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.08 प्रतिशत घटकर 36.77 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\