जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 17 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये में यह गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि विदेशी बैंक डॉलर की खरीद पर उतारू हैं और आयातक डॉलर को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वैश्विक अनिश्चितता के बीच भविष्य में मूल्यह्रास की आशंका है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने डॉलर के मुकाबले 86.68 के उच्चस्तर और 86.88 के निचले स्तर को छुआ। अंत में डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ घरेलू बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से आज भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने इसकी गिरावट को सीमित किया।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘ घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में और गिरावट या भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से किसी तरह का हस्तक्षेप निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दे सकता है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 106.85 पर कारोबार कर रहा था।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 74.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक बढ़कर 75,996.86 अंक पर, जबकि निफ्टी 30.25 अंक चढ़कर 22,959.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू