जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और एशियाई मुद्राओं की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे बढ़कर 75.28 पर पहुंच गया।

मुंबई, 25 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी और एशियाई मुद्राओं की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे बढ़कर 75.28 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.31 के स्तर पर मजबूत खुली और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 32 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 75.28 पर पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, और निवेशकों ने पूर्वी यूरोप के ताजा घटनाक्रम पर नजर बनाए रखनी होगी।

रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के बाद बृहस्पतिवार को रुपया 99 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.60 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.78 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.40 प्रतिशत बढ़कर 101.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट