जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 86.93 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 86.93 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। डॉलर के कमजोर रहने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिले समर्थन को घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख ने बेअसर कर दिया।

मुंबई, 13 फरवरी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 86.93 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। डॉलर के कमजोर रहने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिले समर्थन को घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख ने बेअसर कर दिया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित दखल ने रुपये को 86.90 पर स्थिर रखा है लेकिन विदेशी फंडों की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.82 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार के दौरान 86.77 के उच्च स्तर को छू गया। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया 86.93 प्रति डॉलर पर बंद होने से पहले दिन के निचले स्तर 86.94 तक पहुंच गया।

बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 86.95 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर सूचकांक और एफआईआई की बिकवाली के दबाव के बीच बृहस्पतिवार को रुपया सपाट से लेकर सकारात्मक तक रहा।

उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी में समग्र कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में अंतर्निहित मजबूती के बीच रुपये के नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करने की उम्मीद है।

चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई की बिकवाली से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, रिजर्व बैंक द्वारा आगे कोई हस्तक्षेप रुपये को निचले स्तरों पर सहारा दे सकता है। व्यापारी अमेरिका से पीपीआई डेटा से संकेत ले सकते हैं।’’

उन्होंने डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 86.60 से 87.30 रुपये के बीच रहने का अनुमान लगाया।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 107.82 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.20 प्रतिशत गिरकर 74.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 32.11 अंक घटकर 76,138.97 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 13.85 अंक टूटकर 23,031.40 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड