जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे सुधरकर 84.80 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके साथ रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से बाहर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और मुद्रास्फीति में नरमी के कारण रुपये को समर्थन मिला।

मुंबई, 13 दिसंबर डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को आठ पैसे की बढ़त के साथ 84.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके साथ रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से बाहर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और मुद्रास्फीति में नरमी के कारण रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार हालांकि विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने के कारण रुपये की तेजी पर लगाम लगा।।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.87 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.77 के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की बढ़त है।

बृहस्पतिवार को रुपया पांच पैसे गिरकर 84.88 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले रुपया नौ दिसंबर को 20 पैसे गिरकर 84.86 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के बेहतर आंकड़ों के कारण रुपया अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरा है।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों ने भी रुपये को समर्थन दिया। ब्रिटेन और जर्मनी के निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।

चौधरी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। विदेशी संस्थागत निवेशों (एफआईआई) की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और उम्मीद से बेहतर वृहत आर्थिक आंकड़े निचले स्तरों पर रुपये को सहारा दे सकते हैं। डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 84.65 रुपये से 85.05 रुपये के बीच रहने की संभावना है।”

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 106.70 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत बढ़कर 73.81 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 843.16 अंक की बढ़त के साथ 82,133.12 और एनएसई निफ्टी 219.60 अंक चढ़कर 24,768.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजारों में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,335.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\