जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे सुधरकर 79.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 79.82 रुपये पर पहुंच गया। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त सुधार के साथ रुपये में मजबूती आई।

मुंबई, 15 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 79.82 रुपये पर पहुंच गया। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त सुधार के साथ रुपये में मजबूती आई।

विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर दो दशक के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया जिससे रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.95 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 79.82 के उच्चतम तथा 79.96 रुपये के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह बृहस्पतिवार को 79.99 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 108.43 अंक रह गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 344.63 अंक की तेजी के साथ 53,760.78 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट