जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, तीन पैसे टूटकर 83.27 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती लाभ गंवाते हुए तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आने का असर रुपये पर पड़ा।

मुंबई, पांच अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती लाभ गंवाते हुए तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आने का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में रहा, क्योंकि निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर निर्णय से पहले किनारे पर रहना पसंद किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.30 से 83.16 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।

एचडीएफसी के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “डॉलर में सुधार के बाद भारतीय रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवा दी, लेकिन अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी आंकड़ों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले यह लगभग स्थिर बंद हुआ।”

परमार ने कहा कि रुपये को कच्चे तेल की कम कीमतों, केंद्रीय बैंक की डॉलर आपूर्ति और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से समर्थन मिला।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक बुधवार को शुरू हुई। गवर्नर शक्तिकान्त दास शुक्रवार को बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगें।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.79 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 405.53 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,631.57 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 109.65 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,545.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\