जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 86.67 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 86.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 86.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि सुबह के कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर खुला। जल्द ही लेकिन शुरुआती बढ़त गंवाकर 86.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो शुक्रवार के बंद भाव से केवल एक पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.68 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.19 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,449.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\