जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे की तेजी के साथ 82.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण विदेशी बाजारों में डॉलर का कमजोर होना था।

मुंबई, 22 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे की तेजी के साथ 82.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण विदेशी बाजारों में डॉलर का कमजोर होना था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 के स्तर पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में यह आठ पैसे की तेजी दर्शाता 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.64 के उच्चस्तर और 82.79 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत घटकर 103.89 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.58 प्रतिशत बढ़कर 83.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 241.02 अंक घटकर 60,826.22 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,119 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल