जरुरी जानकारी | रुपया 41 पैसे की मजबूती के साथ 78.65 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ 78.65 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा पूंजी बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश से रुपया मजबूत हुआ।

मुंबई, दो अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ 78.65 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा पूंजी बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश से रुपया मजबूत हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 78.96 के स्तर पर खुला।

कारोबार के दौरान एक समय रुपया 78.49 के उच्चस्तर और 78.96 के निचले स्तर पर भी रहा। लेकिन कारोबार के अंत में रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ 78.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया 79.06 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 105.55 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 99.65 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय बाजार में फिर से पूंजी लगाने लगे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,320.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू