जरुरी जानकारी | रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले दो महीने में किसी एक दिन की सर्वाधिक तेजी है।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले दो महीने में किसी एक दिन की सर्वाधिक तेजी है।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के कारण पूंजी प्रवाह और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख से तेजी को समर्थन मिला। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी घरेलू मुद्रा की धारणा मजबूत हुई।

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.68 से 83.02 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले भारतीय मुद्रा में इस साल 16 जून को एक दिन में सर्वाधिक 35 पैसे की तेजी दर्ज की थी।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत बढ़कर 103.91 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.11 प्रतिशत घटकर 83.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 495.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस