जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों में जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार आने के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 सितंबर सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों में जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार आने के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अनुकूल बयान से वैश्विक स्तर पर निवेशकों का उत्साह लौट आया। इसके साथ ही चीन की रियल एस्टेट कंपनी, एवरग्रांडे संकट के बारे में उत्साहजनक खबर के आने से भी वैश्विक मोर्चे पर अनिश्चितताओं के बादल छंटते दिखे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 73.85 पर सपाट खुली। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.61 का उच्च स्तर देखा और अंत में 73.64 पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत गिरकर 93.19 पर आ गया।

रुपया बुधवार को 26 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब चार सप्ताह के निचले स्तर 73.87 पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल आया। इसके बाद भारतीय रुपये ने बुधवार के नुकसान की भरपाई की। वैश्विक स्तर पर जोखिम काफी संतुलित दिख रहा है और लग रहा है कि एफओएमसी और एवरग्रैंड की अफरातफरी पीछे छूट गई है।’’

बुधवार को, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों को अपरिवर्तित रखा और घोषणा की कि वह नवंबर से अपनी मासिक बांड खरीद को कम करना शुरू कर देगा।

हाल में आईपीओ के जरिए और बॉन्ड बाजार में भारी मात्रा में विदेशी कोषों की आवक से रुपये के सही दिशा में रहने की उम्मीद है।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत घटकर 76.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 958.03 अंक की तेजी के साथ 59,885.36 अंक पर बंद हुआ।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड